फूलों की तरह महको और
सूरज की तरह चमको।
ज्यादातर लोग उतने ही सुखी होते हैं, जितना सुखी होने का वे इरादा रखते हैं।
- अब्राहम लिंकन
Quotes in Hindi Langauage, on inspiration, motivation, friendship, success etc.
सच्चाई खुशी देने के लिए है और सच्चाई तनावग्रस्त का विलोम है
दूसरों को खुशी दीजिये...अपना तनाव कम करने के लिए। आप उनके आनंद में अपनी खुशी पाएंगे। एक आत्मकेंद्रित व्यक्ति कभी खुश नही रह सकता और न ही उसको दिमागी शान्ति प्राप्त होती है। स्वार्थ भावना रहित किया गया कार्य विशुद्ध खुशी लाता है। बिना कुछ खर्च किए दूसरों की मदद करने के कई तरीके हैं। इसके लिए सिर्फ़ एक शुद्ध ह्रदय की आवश्यकता होती है।
- प्रमोद बत्रा
महानता और उदारता साथ-साथ चलती है। देने का अर्थ ही प्यार करना है और प्यार करना, स्नेह लुटाना मनुष्य का सबसे कर्तव्य है। जो कुछ तुम सहर्ष उदारतापूर्वक दोगे, वह अप्रत्याशित तरीकों से तुम्हारे जीवन को समृद्ध कर जाएगा। -ईसा मसीह
यह मेरा है, यह दूसरे का है -- ऐसा संकीर्ण ह्रदय वाले मानते हैं। उदार चित्त वाले तो सारे संसार को एक कुटुंब समझते हैं। - सुभाषित
This is mine, that is thine — is a narrow thought. Generous people consider the whole world like a family.