Sunday, July 20, 2008

प्रेम Love

प्रेम भगति जल बिनु रघुराई। अभिअंतर मल कबहुँ न जाई।।   - गोस्वामी तुलसीदास 

प्यार करना, स्नेह लुटाना मनुष्य का सबसे कर्तव्य है। जो कुछ तुम सहर्ष उदारतापूर्वक दोगे, वह अप्रत्याशित तरीकों से तुम्हारे जीवन को समृद्ध कर जाएगा। -ईसा मसीह

प्रेम रीति से जो मिले,
तेसो मिलिए धाय।
अन्तर राखे जो मिले,
तासों मिलै बलाय॥ - कबीरदास



प्रेम असीम विश्वास है, असीम धैर्य है और असीम बल है। -प्रेमचंद

प्रेम आत्मा से होता है, शरीर से नहीं। -भगवतीचरण वर्मा



प्रेम और संशय कभी साथ-साथ नहीं चलते। -खलील जिब्रान

प्रेम का एक ही मूलमंत्र है और वह है सेवा। - प्रेमचंद


प्रेम का नाता संसार के सभी संबंधो से पवित्र और श्रेष्ठ है। - प्रेमचंद


प्रेम की पवित्रता का इतिहास ही मनुष्य की सभ्यता का इतिहास है, उसका जीवन है। -शरतचंद्र चटर्जी


प्रेम क्रय नहीं किया जाता, वह अपने आप को अर्पित करता है। -लांग फेलो


प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है। -महात्मा गाँधी


प्रेम दो प्रेमियों के बीच पारदर्शी परदा है। -खलील जिब्रान


प्रेम मृत्यु से अधिक शक्तिशाली है, मृत्यु जीवन से अधिक शक्तिशाली है। यह जानते हुए भी मानव-मानव के मध्य कितनी संकुचित सीमा खिंची है। -खलील जिब्रान

प्रेम व्यथा तन में बसे, सब तन जर्जर होय।
राम वियोगी न जिए, जिए तो बौरा होय॥ -कबीरदास

प्रेम हमें अपने पड़ोसी अथवा मित्र पर ही नहीं, अपितु जो हमारे शत्रु हैं, उन पर भी रखना है। -महात्मा गाँधी


मनुष्य की समस्त दुर्बलताओं पर विजय प्राप्त करने वाली अमोघ वस्तु प्रेम मेरे विचार से परमात्मा की सबसे बड़ी देन है। -डॉ० राधाकृष्णन




सच्चा प्रेम स्तुति से प्रकट नहीं होता, सेवा से प्रकट होता है। -महात्मा गाँधी

सच्चे प्रेम में मनुष्य अपने आपको भूल जाता है। -स्वामी रामतीर्थ

केवल प्रेम को ही नियम भंग करने का अधिकार है। -स्वामी रामतीर्थ

प्रेम के स्पर्श से हर व्यक्ति कवि बन जाता है। -प्लेटो

हमारे अन्तर में यदि प्रेम न जाग्रत हो, तो विश्व हमारे लिए कारागार ही है। -रविंद्रनाथ ठाकुर

प्रेम पियाला जो पिये, शीश दक्षिणा देय ।
लोभी सीस न दे सके, नाम प्रेम का लेय॥ -कबीरदास

स्वामी हम तुम एक हैं, कहन-सुनन को दोय।
मन से मन को तौलिये, कबहुं न दो मन होय॥ -रसनिधि

जब आप किसी के बारे में फ़ैसला लेने लगते हैं तो प्यार करना भूल जाते हैं। - मदर टेरेसा



सच्चा इश्क मिलन में नही, तड़पन में है। -रहीम कवि
Real love is not in joining but in separaton.
- Poet Rahim


इश्क ने हमें निकम्मा बना दिया, वरना हम भी आदमी थे काम के। -मिर्जा गालिब
Love turned me a non-endeavor, I was a creative man, otherwise. - Mirza Galib
 

जहाँ प्रेम और भक्ति नहीं, वहां परमात्मा नहीं. - गुरु रामदास 

No comments: