Tuesday, September 2, 2008

संस्कृति Culture

भारत की एकता का मुख्य आधार है एक संस्कृति, जिसका उत्साह कभी नहीं टूटा। यही इसकी विशेषता है। भारतीय संस्कृति अक्षुण्ण है, क्योंकि भारतीय संस्कृति की धारा निरंतर बहती रही है और बहेगी। -महामना मदनमोहन मालवीय
आस्तिक भावना और ईश्वर में विश्वास भारतीय संस्कृति का मुख्य अंग है। -प्रकाशवीर शास्त्री
कोई भी संस्कृति जीवित नहीं रह सकती यदि वह अपने को अन्य से पृथक रखने का प्रयास करे। -महात्मा गाँधी
युग-युग के संचित संस्कार, ऋषि-मुनियों के उच्च विचार।
धीरों-वीरों के व्यवहार, हैं निज संस्कृति के श्रृंगार॥ -मैथिलीशरण गुप्त
हिंदू संस्कृति आध्यात्मिकता की अमर आधारशिला पर आधारित है। -स्वामी विवेकानंद
आदमी या औरत की संस्कृति का पता इस बात से लगता है कि व्यक्ति झगड़े के समय कैसा आचरण करता है। - जार्ज बर्नार्ड शा

No comments: