Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Friday, June 30, 2017

Beauty

सुंदरता तो देखने वालों की आँखों में होती है।

सुन्दर काया कुछ समय के लिए रहती है, परन्तु सुन्दर व्यक्तित्व जीवनपर्यन्त रहता है।

सुन्दर व्यक्ति हमेशा अच्छे नहीं होते पर अच्छे व्यक्ति हमेशा सुन्दर होते हैं।

आतंरिक सुंदरता को किसी बाह्य श्रृंगार की आवशयकता नहीं होती।

बाहरी सुंदरता आँखों को आकर्षित करती है,जबकि आतंरिक सुंदरता हृदय  को आकर्षित करती है।

लोग किसी भी अपरिचित को सबसे पहले व्यक्ति को बाहरी सुंदरता के आधार पर ही जांचते हैं।  अधिकतर लोग बाहरी कवर आकर्षक लगने पर ही किताब खोलकर देखते हैं।  कवर अच्छा न हो तो लोग यह जानने का कष्ट ही नहीं करते की पुस्तक की सामग्री कितनी सशक्त और सुन्दर है।  



Sunday, July 20, 2008

हृदय Heart

हृदय की ओर लगने से मनुष्य विश्वास करना सीखता है। -सुभाषित

Leaning towards the heart Man learns to trust.

ज्ञानी मनुष्य का हृदय दर्पण के समान होना चाहिए जो किसी वस्तु को बिना दूषित किए हुए परावर्तित कर देता है। - कनफ्यूशस

जिनके हृदय में भगवान का वास है, उनके यहाँ सर्वदा उत्सव, सर्वदा मंगल और सर्वदा लक्ष्मी का निवास होता है। -रामानुजाचार्य

एक सच्चा हृदय सारे संसार की विलक्षण शक्तियों से मूल्यवान है। - प्रेमचंद

मुखमंडल हृदय का दर्पण है। - प्रेमचंद

अपनी या अपनों की बुराइयों पर शर्मिंदा होना सच्चे हृदयों ही का काम है। - प्रेमचंद