जैसा सोचोगे वैसा बनोगे.
Quotes in Hindi Langauage, on inspiration, motivation, friendship, success etc.
Sunday, July 20, 2008
चिंतन-मनन Contemplation
जैसा सोचोगे वैसा बनोगे.
हृदय Heart
ज्ञानी मनुष्य का हृदय दर्पण के समान होना चाहिए जो किसी वस्तु को बिना दूषित किए हुए परावर्तित कर देता है। - कनफ्यूशस
जिनके हृदय में भगवान का वास है, उनके यहाँ सर्वदा उत्सव, सर्वदा मंगल और सर्वदा लक्ष्मी का निवास होता है। -रामानुजाचार्य
एक सच्चा हृदय सारे संसार की विलक्षण शक्तियों से मूल्यवान है। - प्रेमचंद
मुखमंडल हृदय का दर्पण है। - प्रेमचंद
अपनी या अपनों की बुराइयों पर शर्मिंदा होना सच्चे हृदयों ही का काम है। - प्रेमचंद
अकेलापन Solitude
जिस प्रकार सूर्य अकेला ही अपनी किरणों से समस्त संसार को प्रकाशित कर देता है, उसी प्रकार एक ही वीर अपनी शूरता और पराक्रम से सारी पृथ्वी को अपने पैरों तले कर लेता है। -भर्तहरि
जो अकेले चलते हैं, वे शीघ्रता से बढ़ते हैं। - नेपोलियन
संसार में सबसे शक्तिशाली मनुष्य वही है जो सबसे अकेले खड़ा होता है। -इब्सन